BIHAR-SITAMADHI-FIGHT-FOR-VACCINEBIHAR SITAMADHI FIGHT FOR VACCINE

कोरोना के घटते संक्रमण के बिच लगातार टीकाकरण कार्य ज़ोरो शोरो से चल रहा है। बिहार के लोगों में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भय देख सकते है, जब राज्य के सभी टीकाकरण केन्द्रो पर भारी समूह में लोग पहुँच रहे हो। बिहार के हर जिलों के टीकाकरण केंद्र पर लोगों की उमड़ती भीड़ व लम्बी कतार रोज़ाना दिख रही है। लेकिन जब केंद्र में टिके की कमी हो रही तो लोग उग्र रूप धारण करते भी नज़र आ रहे है। जिसका नतीजा इस रूप में प्रस्तुत होते दिख रहा की लोग हिंसा पर उतर आ रहे है।

इसमें हाल ही मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से देखने को मिला जब वहाँ के टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने आक्रोश में आकर लड़ाई शुरू कर दी थी। वहाँ की घटना कुछ इस प्रकार हिंसक थी कि जिसमे कई लोग घायल हुए तो कईओं को कोरोना टीकाकरण के बजाए अपना अलग इलाज़ करवाना पड़ गया। लड़ाई की एकमात्र वज़ह – दो गुटों के लोगों में पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने की बहसबाज़ी हो गयी थी। बहसबाज़ी से बात लड़ाई और मार पीट तक जा पहुंची, फिर मामला कुछ इस हद्द तक जा पहुँचा की केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले।

इससे पहले भी करीबन हफ्ते भर पहले सीतामढ़ी से यह ख़बर आयी थी की टीकाकरण केंद्र पर टिका उपलब्ध ना होने से जिले के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कार्य एवं हंगामा किया था। लोगों ने सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ को बंद कर दिया था। इन सब खबरों से यही व्यक्त होता है कि बिहार के लोगों में कितनी हड़बड़ी मची है जल्द से जल्द टिका लगवाने की। ऐसे ही नहीं बिहार टीकाकरण कार्य में देश के प्रथम स्थान पर है, वह कहते है ना फ्री में बट रहा सामान सबको भाता है अब वह भले दवाई ही क्यों ना हो।