कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो गयीं हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।”
बता दें की, सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी किए गए समन के एक दिन बाद 2 जून को वायरल संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाया गया था, जहां उन्हें 8 जून को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। चूंकि वह ED के सामने पेश होने में विफल रही, इसलिए ED ने सोनिया गाँधी को एक नया समन भेजा गया था।
इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी की बेटी और पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थीं। इस बीच, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी बीमार बताए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी के ‘नेत्रत्व संकल्प शिविर’ में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलवर की उनकी यात्रा रद्द कर दी गई थी।
