khesari lal yadavkhesari lal yadav

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ किसी एड या पैसे के मामले को लेकर शिकायत की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर खेसारी लाल यादव से भी बात की है। माना जा रहा है कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज करेगी। 

सोशल मीडिया पर खेसारी के गानों की धूम
भाजपुरी के सुपरस्‍टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के गानों की धूम सोशल मीडिया पर खूब रहती है। खेसारी का नया सॉन्ग डबल चोटी रिलीज हो चुका है। इस पर ताबड़तोड़ लाइक्स आ रहे है। डबल चोटी के लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे है। खेसारी के अलावा इसमें अंतरा सिंह प्रियंका ने भी आवाज दी है। खेसारी लाल का ‘ठीक है’ गाना सोशल मीडिया पर सबसे अधिक प्रचलित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *