बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एक बार फिर जनता के लिए जनता दरबार की सुरुवात करेंगे। इसकी शुरुवात 12 जुलाई से हो सकती है। जनता दरबार की सुरुवात 4 केजी में बने बड़े हाल में हो सकती है। पिछले दिनों cm नितीश कुमार अचानक 4 केजी में बने हाल में पहुंच गए और पुरे हॉल का निरिक्षण भी किया।
निरिक्षण करने के बाद उन्होंने वहां अधिकारियों को खुछ निर्देश भी दिए।
इसके पहले आप सब को मालूम होगा की नितीश कुमार जनता दरबार अने मार्ग में अपने आवास से करते थे। जहाँ वो बैठ कर जनता की समस्याओ और उनकी मुश्किलों को सुना करते हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री के साथ अन्य विभागों के मंत्री अवं अफसर भी मौजूद रहते हैं। वहां मुख्यमंत्री महोदय समसयाओ सुनने के साथ उनकी मुश्किलों का समाधान भी करते हैं और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी देते हैं। इससे बहुत सारी समस्याओ का समाधान तुरंत हो जाता था जिससे जनता को बहुत राहत मिलती थी। 2006 से 2016 तक पहले भी इसका आयोजन किया जा चूका है।
मीडिया से बात चित के दौरान उन्होंने कहा था जनता दरबार की सुरुवात जनवरी में करेंगे ,और ये भीं कहा था की ये जनता दरबार हर सोमवार को लगेगा।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री खुद मौजूद रहेंगे जहाँ वो अलग अलग विभागों की समस्याओ की भी सुनवाई होगी और उसके समाधान के लिए उचित कदम भी उठाये जाएंगे। मुख्यमंत्री के दरबार में बहुत भीड़ जुट जाती है इसको धयान में रख कर 4 केजी भवन में शेड बनाने का निर्देश दिया गया है। वहां मंत्री और अधिकारियों की भी बैठने की व्यवस्था होगी , पिने के पानी का इंतज़ाम होगा ,और शौचालय का भी प्रभन्द किया गया है।

