nitish-kumar

बिहार में छठ पूजा के आयोजन के लिए घाटों की सफाई तेज कर दी गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर पटना के घाटों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने पटना से सटे दानापुर के नासरीगंज से पटनासिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का निरीक्षण किया था। उन्होंने घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में कई पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। उसी कड़ी में आज, 27 ऑक्टूबर को फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का निरिक्षण किया।

घाटों के निरिक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी नज़र आये। NIT घाट पर निरिक्षण करते हुए उन्होंने क्रूज पर बैठ कर घाटों का जायजा लिया। क्रूज पर उनके साथ कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को छठव्रतियों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होने देने का दिशा-निर्देश दिया है।

दुर्गा पूजा के समापन के बाद घाटों पर मूर्ति विसर्जन के कारण गंदगी फ़ैल गयी है। जिसके लिए दिन और रात के शिफ्ट में काम करते हुए नगर निगम कर्मी द्वारा सफाई करवाई जा रही है। इस वर्ष गंगा नदी का जलस्तर ऊंचा होने के मद्देनजर हर प्रकार के घाट पर बैरिकेडिंग जरूरी होगी जिससे एक दूरी के आगे लोग नहीं जा पायें। साथ ही घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *