iPhone13-Mini

iPhone 13 खरीदने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा ऑफर है। iPhone 13 के महंगे दाम को देखते हुए जो लोग इससे बस सपने में खरीदने का मन बनाते है उनके लिए अमेज़न खास ऑफर ले कर आया है। जो लोग iPhone 13 महंगे होने की कारण से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो शायद आपका iPhone 13 खरीदने का सपना अब उनका पूरा हो सकता है। क्योंकि, Apple के फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 13 की भारत में कीमत में कटौती हुई है।

हालांकि, कीमत में कटौती Apple के ऑफिशियल Apple India ऑनलाइन स्टोर पर लागू नहीं की गई है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर कटौती लागू की गई है। Amazon पर बेस iPhone13 mini अभी भी लॉन्च की कीमत पर बिक रही है, लेकिन वैनिला iPhone 13 की कीमत में कटौती की गयी है। जो 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। iPhone 13 का बेस मॉडल अब 74,900 रुपये में मिल रहा है। जिसकी कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि iPhone 13 का बेस वेरिएंट 128GB के साथ आता है।

ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल के दामों में भी कटौती की गयी है। सिर्फ iPhone 13 के 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत में भी 5,000 रुपये की कटौती की गई है। जिसके बाद 256GB स्टोरेज वाला iPhone 13 जो 89,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 84,900 रुपये में मिल रहा है और वहीं 512GB वैरिएंट जो 1,09,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 1,04,900 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ ही Amazon पर 6,000 रुपये का फ्लैट कैशबैक ऑफर भी लिया जा सकता है। जो ICICI, Kotak और SBI क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है।

Join Whatsapp

Join Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *