Cannes-2022

अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी के दिल जितने वाली पूर्व Miss World और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Actress Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों कान्स के रेड कारपेट पे अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। हालांकि ऐश साल 2002 से कान्स के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। और इतने सालों के बाद भी उनकी अदाएं आज भी लोगों के होश उड़द देती हैं। ऐसी ही मदहोश करने वाली अदाओं के साथ ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर एंट्री मारी है। ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावे बॉलीवुड और टीवी की कई हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं।

अपने दिलकश अदाओं से खास जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों काफी चर्चा में हैं और बुधवार, 18 मई को फैन्स ऐश्वर्या के कान लुक के लिए इंतजार करते रहे। और जब उनकी इच्छा पूरी हुई तो उनके होश भी उड़ गए। और अब ऐश्वर्या के फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, कान के 75वें समारोह में बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। ऐश्वर्या ने ब्लैक गाउन के साथ ही कलरफुल फ्लोरल मोटिफ्स के साथ नजर आई। हमेशा की तरह एक बार फिर ऐश्वर्या ने मुस्कान के साथ सभी का दिल जीत लिया है।

वही दूसरी ओर कान्स के जूरी मेंबर में शामिल हुई दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी सबको अपने देशी अवतार से शॉक किया। दीपिका जब जुड़ी मेंबर के साथ रेड कारपेट पे आई तो उन्होंने सब्यसांची की ब्लैक और गोल्डर की शिमरी साड़ी पहने हुई थी। डार्क बोल्ड ब्लैक लाइनर के साथ लाइट मेकअप में उन्होंने इंडियन स्टाइल के साथ वेस्टर्न मेकअप का तड़का दिया था। साथ बता दें कि जब दीपिका रेड कारपेट पे एंट्री कर रही थी तब उन्होंने सभी का दोनों हाथ जोड़े अभिवादन किया।

उधर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) कान्स पे अपनी दूसरी एंट्री से पहले ही फैंस के दिल पर छुरियां चला रही हैं। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिना खान ने अपने फर्स्ट लुक से सभी को मदहोश कर दिया है। अभिनेत्री ने दिन के अपने पहनावे के रूप में एक भव्य स्ट्रैपलेस लाल गाउन चुनने का फैसला किया। जिसकी तस्वीरें हिना ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। इन तस्वीरों में, हिना को कुछ लुभावना पोज़ देते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वह अपने लाल रंग के गाउन लाल परी से कम नहीं दिख रही हैं।

हिना के साथ साथ टीवी की एक और अदाकारा हैं जो अपने जलवे से सबके होश उड़ा रही रही हैं। जिनका नाम है हेली शाह (Helly Shah)। हेली इस बार कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची हैं। उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेहद खूबसूरत अंदाज सामने आया है। हेली शाह ने ग्रे कलर के गाउन में नजर आईं। हेली शाह ने इस दौरान डीप नेक गाउन के साथ बन बनाया था। हेली शाह का यह लुक देख उनके फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। उन्हें भी हेली शाह का ये अंदाज काफी पसंद आया है।

वैसा ही जलवा साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) बिखेर रही हैं। पूजा ने हलके गुलाबी रंग के गाउन में राजकुमारी का लुक फैंस के लिए परोस रही हैं। जिसे डफेंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।एक्ट्रेस ने इस लुक को बेहद ग्रेस और एलिगेंस के साथ कैरी किया था। पूजा हेगड़े इस बार कान्स पाए डेब्यू कर रही हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *