Bihta-Kanhauli-Bus-Stand-Patli-Bus-Stand-Full-Update

पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि बिहार सरकार बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस स्टैंड का लोड कम करने के फ़िराक में है। जिससे पश्चिम बिहार के बस यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यानी पटना एम्स के पास पटना का तीसरा बस स्टैंड बनने वाला है। जिसे लेकर सरकार कन्हौली साइड के क्षेत्रों का निरिक्षण भी कर रही थी। लेकिन अब इस बस स्टैंड को लेकर कई अपडेट सामने आये हैं।

पटना में लंबी दुरी तय करने वाले बसों के लिए एक और बस स्टैंड की जरूरत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लग रही थी। जिसे लेकर के वो संबंधित अधिकारीयों के साथ बैठक कर चुके हैं और नए बस स्टैंड के लिए बिहटा की और कन्हौली के पास अधिकारीयों के साथ जमीन का निरिक्षण भी कर चुके हैं। लेकिन अब इस बस स्टैंड को ले कर जमीन फाइनल हो चूका है और राशी भी आवंटित हो गयी है।

पटना में बनने वाले इस तीसरे बस स्टैंड का नाम पतली बस स्टैंड होगा। जहाँ से बस यात्री बक्सर, भभुआ, विक्रमगंज, आरा, पालीगंज, औरंगाबाद, सासाराम समेत कई जिलों के यात्रा कर सकेंगे। 23 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुँह लगी। लेकिन इन 22 प्रस्तावों में से सबसे मुख्य रहा पाटली बस स्टैंड का प्रस्ताव। जिसे कैबिनेट की मुहर लग गयी है। इस बस स्टैंड के बनने से सबसे ज्यादा सुविधा पटना के पश्चिम की ओर से बस की यात्रा करने के लिए बैरिया जाने वाले बस यात्रिओं को होगी। क्योंकि ये बस स्टैंड पटना और बिहटा के बीच कन्हौली गाँव के पास बन रहा है। जो पटना दूसरा बड़ा बस स्टैंड होगा।

पटना में दूसरे बड़े बस स्टैंड की तैयारी तेज करते हुए कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। जो 50 एकड़ जमीन पर बनने वाला है। इस पाटली बस स्टैंड के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए 217 करोड़ 46 लाख रुपय की स्वीकृति कैबिनेट से मिली है। बिहटा के कन्हौली में बनने वाले पाटली बस स्टैंड के लिए 50 एकड़ जमीन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने धन जारी कर दिया है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण कर उसपर काम शुरू कर दिया जाएगा। बिहटा के कन्हौली में पाटली बस स्टैंड बनने से पश्चिम बिहार की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा तो होगी ही साथ ही पटना में दो-दो बड़े बस स्टैंड से पूर्वी और पश्चिमी बिहार आना-जाना आसान हो जाएगा।

पटना को जाम से निजात दिलाने का मुख्यमंत्री का सपना धीरे धीरे साकार होता दिख रहा है। इस सपने को लेकर पटना में फ्लाईओवर का जाल बिछा और फिर मीठापुर बस स्टैंड को बैरिया में शिफ्ट किया गया। जब इतने से भी जाम में कमी नहीं हुई तो सरकार ने मेट्रो सिटी में दिखने वाला अंडरपास भी पटना में बनाया और अब नीतीश कुमार कएक और सपना अपने गंतव्य की और बढ़ता दिख रहा है। वो है पाटली बस स्टैंड। जो यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बस स्टैंड बनाने का पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। जिस जमीन को मुख्यमंत्री को दिखाया गया था उसी का अधिग्रहण भी किया जा रहा है क्योंकि संबंधित स्थल पर कोई सरकारी जमीन नहीं बची है। बता दें कि ये बस स्टैंड बिहटा-सरमेरा फोरलेन और कन्हौली-शेरपुर फोरलेन से सटा हुआ है।

पटना और बिहटा के बीच नया बस स्टैंड बनने से सबसे ज्यादा फायदा यूपी, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर से आने वाले वाहनों को होगा। इसके अलावा रिंग रोड पर चलने वाले वाहनों के लिए भी एक नया बस स्टैंड मिल जाएगा। जो बिहटा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के पास होगा। रेलवे और हवाई जहाज से सफर करने वालों को बस स्टैंड आना आसान हो जाएगा। बिहटा के कन्हौली में सड़क का जंक्शन बनाया जाएगा। जहां, तीन तरफ से फोरलेन सड़कें आकर मिलेंगी। जमीन अधिकृत होते ही पाटली बस स्टैंड के निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *