Winter-Update

प्रदेश में ठण्ड अब बढ़ने लगी है। राज्य में बर्फीली पछुआ हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठण्ड को बढ़ा दिया है। अभी दिसंबर का दूसरा सप्ताह चल रहा है और ठण्ड का असर यूँ बरसने लगा है कि लोग अब दिन में भी रज़ाई खोज रहे हैं। मौसम विदों के अनुसार दिसंबर के आने वाले तीसरे हफ्ते से इसके अपने रंग में आने के आसार हैं। फ़िलहाल अभी से ही बिहार के कई जिलों में ठंड बढ़ चूका है। तो कहीं सघन कोहरे की वजह से रविवार को सूबे के जनजीवन पर असर पड़ जायेगा।

कई जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। गया में कोहरे के कारण 100 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई है। जिस कारण यातायात पर असर पड़ रहा है। गया में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कटिहार में न्यूनतम तापमान में देखने को मिली है। शनिवार के मुकाबले रविवार को कटिहार का पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

मौसमविदों के अनुसार, पिछले दो दिनों से उत्तरी-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पटना में 2 डिग्री, पूर्णिया में 4.3 डिग्री, बांका में 3.1 डिग्री, शेखपुरा 5.1 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय में 4.4 डिग्री ऐसे ही न्यूनतम तापमान की गिरावट अन्य जिलों में दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *