Mangal_Pandey_biharMangal Pandey bihar

Patna: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा राज्य के स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त मानव बल की अस्थायी नियुक्ति का निर्णय लिया गया है. इसके आलोक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलों में अस्थायी तौर पर मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर जिला पदाधिकारी, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक एवं प्राचार्य के अलावे सिविल सर्जन को अधिकृत किया गया है.

पांडेय ने कहा कि मानव बल की संख्या बढ़ने से जहां कोरोना मरीजों का बेहतर उपचार होगा, वहीं चयनित कर्मियों को मानदेय भी मिलेगा. मंत्री ने कहा कि तीन महीने के लिए अस्थायी तौर पर किये जाने वाले नियुक्ति में विशेषज्ञ चिकित्सक में पीजी को 7000 रुपए एवं डिप्लोमा को 5000 रुपए प्रतिदिन प्रतिशिफ्ट मानदेय मिलेगा. 

वहीं, चिकित्सकों में MBBS को 4000 रुपए प्रतिदिन प्रतिशिफ्ट एवं बीएससी (नर्सिग) को 2000 प्रतिदिन प्रतिशिफ्ट, जीएनएम को 1500 एवं एएनएम को 1000 रुपए प्रतिदिन प्रतिशिफ्ट देने का निर्णय किया गया है. मंगल पांडेय ने कहा कि मानेदय का उपरोक्त दर कोरोनाकाल के परिप्रेक्ष्य में निर्धारित एक विशिष्ट दर है. इस दर को किसी अन्य उद्देश्य हेतु मानक दर नहीं माना जाएगा.

इसके अतिरिक्त लैब टेक्निशियन, वार्ड ब्वॉय डाटा इंट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ आदि की सेवा भी पूर्व से प्रचलित दरों पर मासिक आधार पर ली जा सकती है. आवश्यक मानव बल की संख्या का निर्धारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा.

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *