bihar-tourism

बिहार शुरू से ही भारत का अभिन्न अंग रहा है। मुग़ल काल से ले कर अंग्रेजों तक बिहार कई क्षत्रे में भारत का महत्वपूर्ण अंग रहा है। और बात करें टूरिज्म कि तो बिहार महात्मा बुद्ध से ले कर आर्यभट का स्थल रहा है। बिहार एक ऐसा राज्य हैं, जो पर्यटन के मामले में किसी भी राज्य से कम नहीं है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल और पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ बिहार इन राज्यों से कम नहीं है।

राज्य सरकार की कोशिशों का ही असर है कि यहां टूरिज्म को बढ़ावा मिला है। और इसी कोशिशों को अब सराहना मिल रहा है। जी हां, बिहार बोध गया के लिए सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य (Bihar Tourism awarded the best Spiritual destination for Bodh Gaya) का पुरस्कार मिला है। दिल्ली में आयोजित हुए India Today Tourism Awards में बिहार ने एक और कीर्तिमान हासिल किया है।

बिहार को the best Spiritual destination for Bodh Gaya के लिए India Today Tourism Awards से नवाजा गया। इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण और पुरस्कार कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी भी शामिल हुए थे, उन्होंने ही राज्यों को अवॉर्ड से नवाजा। बिहार के साथ साथ राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, उत्तराखंड सहित अन्य राज्य भी शामिल है। इन जगहों का चुनाव देशभर में हुई वोटिंग के जरिए हुआ है। मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म पर इनके लिए वोटिंग कराई गई थी। कुछ ऑन-ग्राउंड सर्वे भी कराए गए थे।

India Today Tourism Awards List

सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थान (Best Spiritual Destination) की बात करें तो इसमें केदारनाथ धाम टॉप पर है। वहीं बोध गया (बिहार) दूसरे नंबर पर है।

बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन (Best Adventure Destination) में ऋषिकेश पहले और गोवा का बंजी जंपिंग (मायम लेक) दूसरे नंबर पर है।

सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट और तटीय गंतव्य (Best Beaches & Coastal Destination) में गुजरात के शिवराजपुर बीच पहले और गोवा के अश्वम बीच दूसरे नंबर पर हैं।

बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन (Best Mountain Destination) में कुन्नूर, नीलगिरी जिला, तमिलनाडु पहले और महाबलेश्नर (महाराष्ट्र) और नंदी हील (कर्नाटक) दूसरे नंबर पर हैं।

बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन (Best Heritage Destination) में अजंता की गुफाओं को चुना गया है। यहां दूसरे नंबर पर धोलावीरा (कच्छ) है।

बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप्स डेस्टिनेशन (Best Iconic Landscapes Destination) में गरड़िया महादेव (कोटा) पहले और नंगल धाम (पंजाब) दूसरे नंबर पर है।

बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन (Best Wildlife Destination) में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान और संग्रहालय, रामनगर (नैनीताल) पहले और गुजरात के गिर वन दूसरे नंबर पर हैं।

बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन (Best Festival Destination) मामले में पहले नंबर पर पोंगल (तमिलनाडु), दूसरे पर रेगिस्तान महोत्सव (जैसलमेर) और मैसूर दसरा (कर्नाटक) शामिल है।

सबसे दर्शनीय सड़कों (Most Scenic Road) के मामले में पहले नंबर पर नांगल से भाखड़ा डैम रोड और दूसरे पर कोल्ली हिल्स (तमिलनाडु) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *