grih vibhaggrih vibhag

वर्त्तमान में चल रहे हैं बिहार के सभी मंदिरो और कब्रिस्तानों की घेराबंदी ख़त्म करना होगा 2 माह के अंदर ऐसा गृह विभाग जिलों को आदेश दिया है। सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर कहा गया है कि बिहार मंदिर चहारदिवारी योजना के तहत एक विभागीय पोर्टल लांच किया गया है.

इसमें सभी को योजना पूरी करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी योजनाओं की जांच करायी जायेगी. इसके लिए जिलाधिकारी से पत्राचार करने के निर्देश दिये गये हैं इसके साथ ही सभी जिलों को बचे हुए मंदिरों की चहारदिवारी पूरी करने के लिए योजना की अधियाचना मांगी गयी है. इस वर्ष सभी जिलों में योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

सभी मंदिरो के साथ साथ गृह विभाग ने कब्रिस्तानों के घेराबंदी का भी निर्देश दिया है ,बिहार के सभी जिलों में कब्रिस्तान का घेराबंदी 2 माह के अंदर ख़तम करना है और साथ ही इनसे जुड़े सभी ज़मीनी विवाद भी निपटाने का निर्देश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *