AWAIDHBALOOKHANANAWAIDHBALOOKHANAN

बिहार में अवैध रूप से चल रहे बालू खनन में भारी मात्रा में पुलिस की और अन्य सरकारी विभागों की संलिप्तता पाई गई है। जल्द ही 2 SP समेत एक दर्जन पुलिस कर्मियों पर इसकी गाज गिरेगी। आर्थिक अपराध इकाई बिहार की रिपोर्ट में नाम आने के बाद गृह विभाग ने सभी दोषियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। आदेश मिलते ही साथ पुलिस विभाग एक्शन में आ चुकी है इस जांच के तहत 12 इंसपेक्टर और सब इंस्पेक्टर अब तक ससपेंड हो चुके हैं।

आर्थिक अपराध इकाई बिहार ने ही अवैध बालू खनन मामले में पूरी जांच की है। इस जांच में 2 आईपीएस, 2 एसडीओ, 4 डीएसपी रैंक के अफसर, 18 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के अलावा राजस्व, परिवहन और खनन विभाग के अफसर की संलिप्तता पाई गई है। बालू जिसे बिहार में पीला सोना भी कहा जाता है , इसमें कई CO की भी शामिल होने का शक बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक इस मामले से जुड़े सभी अफसर राज्य के पांच जिलों में कार्यरत हैं जो की औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास सारण और पटना हैं।

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने अवैध बालू खनन मामले में सभी अफसरों की भूमिका पर जांच की हैं। जिसके बाद बड़े पैमाने में अधिकारी और पुलिस अफसरो की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए और उनकी लापरवाही भी सामने आई। ईओयू द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने राजस्व, खनन और परिवहन विभाग के अधिकारियों समेत एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ पर कार्रवाई की सिफारिश संबंधित विभागों से की है। इन अधिकारियों पर कभी भी गाज गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *