mukesh sahinimukesh sahini

वाराणसी- बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य मंत्री मुकेश साहनी को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोक दिया I मुकेश साहनी को पार्टी कार्यकर्ताओं सहित कैंटोमेंट के होटल डे पेरिस में नज़रबंद कर दिया गया I वे फूलन देवी के शहादत दिवस पर वाराणसी आये थे I शहर भर में लगे स्वागत के पोस्टर को हटा दिया गया I पुलिस ने रमाडा होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को रोकने का प्रयास भी किया I शाम होते होते मंत्री मुकेश साहनी कोलकाता के लिए रवाना हो गए I पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा की यूपी सरकार तानाशाही की सरकार चला रही है और यह लोकतंत्र की हत्या है

उन्होंने आगे कहा की यूपी के 18 मंडलो में उनकी पार्टी फूलन देवी की प्रतिमाएं लगाना चाहती है लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी स्वीकृति नही दी ऊपर से उनकी मूर्तियां भी ज़ब्त कर ली I हमने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए केवल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाडा होटल में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करने वाले थे लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्हें भी रोक दिया गया

वाराणसी के निषाद समाज ने फूलन देवी का 20वा शहादत दिवस रविवार को वाराणसी के राजघाट पर मनाया गया निषाद समाज ने ये मांग रखी की फूलन देवी की प्रतिमा संसद के सामने लगाई जाए मुख्या अतिथि मुरारी लाल कश्यप ने कहा की फूलन देवी निषाद समाज से थी और उनका बलिदान भुलाया नहीं जा सकता I कार्यक्रम की विशिस्ट अतिथि सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने कहा की मुलायम सिंह यादव जी ने फूलन देवी को संसद तक पहुँचाने में अपना अहम् योगदान दिया .कार्यक्रम का संचालन कर रहे किशन जायसवाल ने कहा की फूलन देवी की शहादत से हमेशा ज़ुल्म के खिलाफ लड़ने की सिख मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *