Mangal_Pandey_biharMangal Pandey bihar

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बिहार में ऑक्सीजन की कमी नहीं हुई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बुधवार को कहा कि राज्य के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हुई।

सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है। यदि किसी अस्पताल में एक मिनट के लिए भी ऑक्सीजन की कमी होती तो यह सुर्खियां बनती जबकि ऐसा नहीं हुआ। ऑक्सीजन आपूर्ति का दबाव बना रहा लेकिन आपूर्ति लगातार जारी रही। अचानक 14 गुना ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के बावजूद ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *