Nitish ModiNitish Modi

मंत्रिमंडल में मंगलवार को 17 मंत्रियों ने शपथ ली है। भाजपा से नौ, जबकि जदयू से आठ मंत्रियों ने शपथ ली है। अभी नीतीश सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 13 मंत्री थे। इनमें जदयू से चार, भाजपा से सात, जबकि हम और वीआईपी कोटे के एक-एक मंत्री थे। मंगलवार को हुए विस्‍तार के बाद मंत्रिमंडल में सदस्‍यों की कुल संख्‍या 31 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित हुआ।

मंत्रिमंडल विस्‍तार के साथ ही सीएम नीतीश के नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो गया है। भाजपा कोटे से सबसे पहले शपथ लेने वाले शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग मिला है। 

भाजपा कोटे से बने मंत्रियों के विभाग-
शाहनवाज हुसैन-उद्योग 
सुभाष सिंह – सहकारिता 
नितिन नवीन – पथ निर्माण
नारायण प्रसाद – पर्यटन विभाग
नीरज सिंह बबलू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग
प्रमोद कुमार – गन्ना उद्योग विभाग
सम्राट चौधरी – पंचायती राज विभाग
आलोक रंजन झा -कला संस्‍कृति एवं युवा विभाग
जनक राम – खान एवं भूतत्‍व विभाग 

जद यू कोटे से बने मंत्रियों के विभाग-
लेसी सिंह – खाद्य और उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग
सुमित सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
संजय झा – जलसंसाधन, सूचना और जनसंपर्क सहकारिता
श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास विभाग
मदन सहनी – समाज कल्‍याण विभाग
जयंत राज – ग्रामीण कार्य विभाग
जमा खान – अल्‍पसंख्‍यक विभाग
सुनील कुमार – मद्य निषेध उत्‍पाद विभाग