KRISHI VIBHAG BIHARKRISHI VIBHAG BIHAR

बिहार सरकार किसानों को स्मार्ट बनाने के लिए नई पहल सुरु की है जिससे किसानो को नै तकनीक की जानकारी होगी और वो उससे प्रेरित भी होंगे। इसके लिए सभी किसानो को बिहार सरकार मुफ्त में देगी माइक्रो एसडी कार्ड जिसमे संभावित मटेरियल भी उपलब्ध होंगे।

अब बिहार के किसानो को नई तकनीक सिखने के लिए बहार जाने की जरुरत नहीं होंगी ,वो अब अपने मोबाइल में ही नई तकनीक वीडियो को देख कर सिख पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार कृषि विवि (बीएयू) किसानों को कृषि कार्य में स्मार्ट बनाने के लिए निशुल्क 32जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड उपलब्ध कराएगा. बिहार कृषि विश्वविद्यालय को सरकार ने इसके लिए 40 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

सरकार बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदेश के करीब 5 हजार किसानों को 32जीबी माइक्रो एसडी कार्ड उपलब्ध करायेगी. माइक्रो एसडी कार्ड में कृषि आधारित फिल्में रहेंगी. कृषि के नये तकनीक और सफल किसानों की कहानी के साथ अन्य सामग्री भी इसमें रहेंगी जिससे कृषि में फायदे होंगे. स्मार्टफोन और एलईडी टेलीविजन पर इस फिल्म को देखा जा सकेगा. इसके बदले किसानों को कोई पैसे नहीं देने होंगे.

वैज्ञानिक खेती से बिहार के किसानो की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भागलपुर कृषि विस्वविद्यालय द्वारा ये सुविधा मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। माइक्रो SD कार्ड में 60 कृषि आधारित फिल्मे और 70 किसानो की सफलता कि कहानी अपलोड रहेगी। इसके साथ ही खेती से जुड़ी छोटी फिल्मे भी होंगी जो उन्हें आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित करेगी। अभी तक बिहार में ऐसे 1500 कार्ड बाटे जा चुके हैं , और उसकी सफलता को देखते हुए सरकार ने कार्ड किन छमता को 16 GB से बढ़ा कर 32 GB कर दिया गया है और उसे बिहार में बाटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *