बिहार में एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है जिसने मानवता को तार तार कर दिया है। बिहार के अररिया जिले से महलगांव थाना क्षेत्र में आठवीं की छात्रा से रेप का मामला उजागर हुआ है। रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके स्कूल का प्रिंसिपल है जिसने इस शर्मसार घटना को और अपने ही स्कूल कैंपस में अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा के पिता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसादपुर डुमरिया के हेड मास्टर रौशन जमीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाने में पीड़िता के पिता ने कहा की उनकी बेटी 8 वि कक्षा की छात्रा है ,20 जून की शाम को लगभग 7 बजे उनकी बेटी को प्रिंसिपल रौशन ज़मीर ने फ़ोन कर के स्कूल बुलाया। स्कूल ,पहुंचने के बाद उनकी बेटी को स्कूल के ही ऊपर एक कमरे में बुलाया और वहीँ पर दुष्कर्म को अंजाम दिया। जब शाम को बेटी उनकी स्कूल जा रही थी उसी समय गाँव के ही एक युवक ने उसे देखा और अन्य लोगों को इसकी सुचना दी। सुचना मिलते ही जब गाऊं वाले स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर को लड़की के साथ आपत्तिजनक स्तिथि में पाया।
ये सब देख कर जब गाँव वाले ने लड़की से पूछताछ की तो पीड़िता न बताया की पिछले ३ माह से वो लड़की को पोशाक और राशन देने के बहाने उसके साथ उसकी मर्ज़ी के खिलाफ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने बताया की हेडमास्टर उसका अश्लील वीडियो बना कर मोबाइल में अपने रखा है ,और उसे धमकी देता था की अगर वो नहीं आई तो वो उसका वीडियो गाँव वळून के सामने दिखा देगा। इसी दर से वो जसके बुलाने पर चली जाती थी। आगे उसने बताया की वो 2 महीने से गर्ववती है.
घटना की जानकारी मिलते ही गाँव वळून ने गाँव के मुखिया और सरपंच को इसकी सुचना दी। पंचों ने मामले को गांव में ही रफा-दफा कर लेने की बात कही। लेकिन जब मुखिया व सरपंच ने हेडमास्टर को बुलाया तो वह पंचायती में नहीं आया और यह कहने लगे कि तुमको जो करना है करो। इसके बाद वे सांसद प्रदीप कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी गई। सांसद की पहल पर ही गुरुवार की देर शाम महिला थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। महिला थानेदार रीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। इधर आरोपी हेडमास्टर की गिरफ्तारी के बाद एसडीपीओ पुष्कर कुमार महिला थाना पहुंचकर पूछताछ की।

