unlock bihar guiedlinesunlock bihar guiedlines

पटना- देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में कोरोना केस फिर से बढ़ते दिख रहें हैं I बिहार में पिछले चार दिन से नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है I गुरूवार को राज्य में 125 नए केस मिले I अकेले राजधानी पटना में 13 नए केस मिले हैं I बीते तीन दिनों से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं I जहाँ 12 जुलाई को ये संख्या 72 थी, 13 जुलाई को 102 , 14 जुलाई को 113 और 15 जुलाई को 125 पहुंच गयी I
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट बताया गया की बुधवार और गुरूवार के बीच को 120076 टेस्ट किये गए जिसमे 0.10 नतीजे पॉजिटिव निकले I बीते 24 घंटे में 110 लोग स्वस्थ हो गए और राज्य में स्वस्थ होने वालों की दर भी 98.56 हो गयी है I बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गयी I स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ राज्य में 5 दिन बाद मौत के मामले मिले है I राज्य में अब तक 9625 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवा चुके हैं I
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले से 13 संक्रमित मिले हैं। बांका, जहानाबाद, कैमूर से एक भी नए केस नहीं मिले। इन जिलों को छोड़ भागलपुर से 9, बेगूसराय से 5, दरभंगा 6, पूर्वी चंपारण से 9, किशनगंज से 5, मुजफ्फरपुर से 6 और रोहतास से ९ संक्रमित मिले हैं। राज्य में अब एक्टिव केस 796 रह गए हैं I लोगों की बढ़ती लापरवाही से मामलों में उछाल देखने को मिला है I हमें ये समझना होगा की कोरोना अभी गया नहीं है I