NITISHKUMAR31NITISHKUMAR31

अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने शोक जताया है। 98 वर्ष के दिलीप कुमार का लम्बी बीमारी के बाद आज सुबह उनका निधन हो गया। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा की दिवगंत अभिनेता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। बता दे आपको की वो राज्यसभा सदस्य भी रह चुके और उनके निधन से फ़िल्मी जगत के एक युग का अंत हो गया है।

बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने कहा कि दिग्गज फिल्म अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार के निधन की सूचना से मैं मर्माहत हूं। वह अभिनय जगत के पारस थे। उनके निधन से फिल्म और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि सात जुलाई, बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। 98 साल के दिलीप कुमार उम्रदराज होने के चलते लंबे वक्त से बीमार थे। बीते 1 महीने में उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें सांस से जुड़ी दिक्कत थी। दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को लेकर उनकी पत्नी सायरा बानो घर के लिए निकल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शाम 5 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *