industriesindustries

बिहार सरकार अब शुरू करने जा रही है एक नई योजना, जिसके तहत अब लोगों को मिलेंगे रोज़गार एवं निवेशकों को भी मिलेंगे लाभकरी अवसर। हाल ही में पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हिन्दी भवन में हुई बैठक जिसमे बिहार उद्योग विभाग को लेकर कुछ नए प्रोजेस्ट्स व प्लानिंग पर चर्चा की गयी। निष्कर्ष पूर्वक योजना में नए नीति के तहत 3 इंडस्ट्रियल क्लस्टर प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी गई है। आपको बता दें कि 30 करोड़ की लागत से यह 3 नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर के डीपीआर (detail project report) को स्वीकृति भी मिल गई है। यह योजना बिहार सरकार द्वारा जल्द ही शुरू किया जायेगा।

सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (Micro and small scale industry) के तहत इन् तीनो क्लस्टर का चयन किया गया है। हालांकि बिहार सरकार के अंतर्गत मौजूदा क्लस्टर करीबन 20 से ऊपर है, लेकिन अब इनमे 3 और नए इंडस्ट्री जुड़ जायेंगे। जानकारी के अनुसार यह तीनो के नाम; एलईडी बल्ब क्लस्टर, स्टील फर्नीचर क्लस्टर और लेदर इंडस्ट्री क्लस्टर है। जिसमे बात करें निर्माणिये स्थल की तो एलईडी बल्ब इंडस्ट्री को पटना सिटी में स्थापित किया जायेगा, स्टील फर्नीचर इंडस्ट्री को गुलज़ारबाग में वहीं लेदर इंडस्ट्री क्लस्टर को फतुहा में निर्मित करने का ऐलान हुआ है। इन् उद्योगों में करीबन 1 लाख लोगों को रोज़गार मिल पाएगा, जिससे पहले राजधानी के लोगों को उत्पाद के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करना ज़रूरी है।

बैठक में डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह अनुसूचित किया कि तीनो क्लस्टर में उच्च कोटि के विश्वस्तरीय मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा वहीं उच्च गुणवत्ता के कच्चे माल का इस्तेमाल होगा। इतना ही नहीं काम करने वाले कुशल श्रमिकों के प्रशिक्षण की व्यवस्ता भी की जाएगी। कुछ इसी प्रकार राज्य ने इससे पहले ऑक्सीजन उत्पादन संवर्धन और इथेनॉल उत्पादन सम्बन्धी निति भी लागू की थी, जिसके सहित निवेशकों को काफ़ी मुनाफेदार प्रस्ताव मिले थे। आपको बता दें 2020 में हुए बिहार चुनाव के दौरान सरकार ने कई सारे वादों किये थे। जिसमे पार्टी के बनाये घोषणापत्र में सबसे पहले अंख में रोज़गार में बढोतरी का उल्लेख किया गया था। अब इस बार देखना यह होगा कि क्या यह 1 लाख रोज़गार की योजना का प्रस्ताव उसी वादे के अंतर्दत है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *