up-barabanki-bus-accidentBihar Baranki Bus accident.

बिहार से जा रहे बस का बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हो गया और उसमे बिहार के कुल 18 लोगों को अपना जान गवाना पड़ा। जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बिहार से जा रहे हैं डबल डेकर बस को तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना ज़ोरदार था की बस में सवार 18 यात्रियों की जान चली गई ,जबकि 19 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। नितीश कुमार ने हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को 2 लाख मुवाजा देने का भी एलान किया है।

हादसे में घायल सभी यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेण्टर अस्पताल में भर्ती के लिए भेजा गया है। हादसा करीब देर रात डेढ़ बजे हुआ। बाराबंकी में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस का एक्सेल टूटने से ख़राब हो गई थी। बारिश भी बहुत तेज हो रही थी। बस के चालक और खलासी बस को किनारे में खड़ी कर के टूटे एक्सेल को तक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ जा रहे एक तेज रफ़्तार अनियत्रित ट्रक ने बस को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना ज़ोरदार था की अधिकाँश लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर अपना दुःख व्यक्त किया है। बस के नीचे दबे खुछ लाशो को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

हादसे में मृतकों की सूची

  1. सुरेश यादव (35) पुत्र बिलट यादव वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
  2. इन्दल महतो (25) पुत्र फकीरा महतो निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
  3. सिकन्दर मुखिया (40) पुत्र सीबनरामन मुखिया निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
  4. मोनू सहानी (30) पुत्र रूदल सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
  5. जगदीश सहानी (40) पुत्र लक्ष्मी सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
  6. जय बहादुर सहानी (40) पुत्र खक्खन सहानी निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
  7. बैजनाथराम (55) पुत्र मंगलराम निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
  8. बलराम मण्डल (55) पुत्र स्व. छितारू मण्डल निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
  9. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया ग्राम व पोस्ट जल सीमा थाना राजा सोनबरसा जिला सहरसा बिहार
  10. संतोष सिंह 85 पुत्र रतीचंद्र निवासी अररिया, सहरसा
  11. बउआ (25) पुत्र हरिकिशन निवासी फारबिसगंज, सहरसा

हादसा इतना भयानक था की 18 मृतकों में से 11 की पहचान हो पायी है जबकि 7 लोग अभी भी अज्ञात है जिनकी पहचान होनी अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *