bihar-election

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) की दो सीटों के लिए राजनीतिक खींचा-तानी बड़े जोर शोर से हो रही है। इन दो सीटों पर उपचुनाव के लिए पिछले दिनों राजनीतिक शतरंज के मंझे खिलाड़ी लालू प्रसाद यादव भी कई सालों बाद चुनावी रैली में उतरे थे। जिसके बाद आज इन दोनों सीटों पर मतदान हो रहा है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया है। मतदाता शाम 4 बजे तक चलेगा जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपने राजनेता चुनेंगे।

आपको बता दें कि तारापुर के 9 और कुशेश्वरस्थान के 8 उम्मीदवारों की किस्मत आज इसी मतदान के दौरान लिखी जा रही है। प्रशासन की ओर से इस उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी की गयी है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के तहत आज सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के साथ मतदान शुरू किया गया है। जदयू विधायक शशिभूषण हजारी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। यहां 2 लाख 57 हजार से अधिक मतदाता 8 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *