Indian-Mangoes

पिछले 2 सालों से कोरोना के कारण देश में कई चीजों के निर्यात और आयात दोनों पर पाबन्दी लगा दी गयी थी। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना कमजोर पड़ता गया वैसे-वैसे कई देशों पर लगे निर्यात और आयात को हटाया जाने लगा। इसी कर्म में अब भारतीय आमों के निर्यात से पाबंदी हटा दी गयी है। जिसके बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) को भारतीय आमों का स्वाद चखने को मिलने वाला है।

कोरोना महामारी के कारण फलों के निर्यात पर पाबंदी लगा दी गयी थी। दो साल के लंबे अंतराल के बाद अब इस पाबंदी को हटा दिया गया है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति को भारतीय आम का आनंद मिलेगा। वाशिंगटन में गुरुवार, 19 मई को एक आम प्रचार कार्यक्रम के दौरान व्हाइट हाउस को आम का एक डिब्बा उपहार में दिया गया। आमों का उत्पादन पुणे स्थित रेनबो इंटरनेशनल द्वारा किया गया था, जो बारामती कृषि उत्पाद बाजार समिति का हिस्सा है।

आपको बता दें, सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) ने भी कुछ दिन पहले ही ट्विट कर यह खुशखबरी साझा की थी। व्हाइट हाउस के लिए महाराष्ट्र से केसर, हापुस, मंकुर और आंध्र प्रदेश से हिमायत और बेगमपल्ली जैसी आम की किस्में खरीदी गईं।

बारामती कृषि उत्पाद बाजार समिति अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इज़राइल सहित 31 देशों को आमों का निर्यात करती है। अब तक 400 टन आम का निर्यात किया जा चुका है। जिसमें से केवल 200 टन आम अमेरिका भेजे गए हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *