COLLEGECOLLEGE

Report by Manisha:

बिहार की राजधानी पटना में स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल में पीजी छात्रों ने 50 से ज्यादा मरीज और शिक्षक डॉक्टरों को बंधक बनाया और अस्पताल के गेट पर ताला बंद कर दिया है। दरअसल पीजी के छात्रों ने कोरोना प्रोत्साहन राशि समेत अन्य मांगों के समर्थन में यह कदम उठाया है।

घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। बताया जाता है कि पीजी छात्र कॉलेज प्रशासन से कोरोना प्रोत्साहन राशि की मांग कर रहे थे जबकि छात्रों के लिए प्रावधान नहीं था। इसके बावजूद छात्र अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। अस्पताल गेट पर ताला बंद होने से अंदर 50 से ज्यादा मरीज और शिक्षक डॉक्टर बंधक बन गए हैं। घटनास्थल पर छात्रों से बात करने में कॉलेज प्रशासन जुटा हुआ है।