aura skypool

दुबई में बनकर तैयार हो गया है दुनिया का सबसे ऊंचा 360 डिग्री वाला इन्फिनिटी पूल। हवा में 200 मीटर तक फैला, Aura Skypool, दुनिया का सबसे ऊंचा 360-डिग्री वाला इन्फिनिटी पूल है। ये पूल, दुबई के क्षितिज का मंत्रमुग्ध करने वाला व्यू प्रदान करता है। ये पूल दुबई की एक बहुत ऊँची बिल्डिंग, पाम टॉवर की 50वीं मंजिल पर स्थित है और 750 मीटर वर्ग के लाउंज स्पेस के चारों ओर है। इस पूल में वीआईपी सन बेड से भरे एक लाउंज के साथ ही कॉकटेल और एक बार भी है। यह पूल, दुबई के प्रतिष्ठित स्थलों जैसे की पाम जुमेराह, बुर्ज अल अरब, बुर्ज खलीफा और उससे आगे के मनोरम दृश्यों का आनंद प्रदान करता है।

Aura Skypool, दुबई को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रियलिटी में एक बहुत ही खास जगह है। हालांकि ये पूल, टॉवर के अंदर ही बना हुआ है, पर फिर भी ऐसा लगता है की विजिटर्स एक बार में इस पूल को पूरी तरह से कवर नहीं कर पाएंगे, इसलिए Aura को अलग-अलग कीमतों के आधार पर तीन एरिया में बांटा गया है। इस नीले टाइल वाले पूल में गहरी डुबकी लगाने के लिए इच्छुक लोग इसे बुक भी कर सकते हैं।

विजिटर्स इसमें तीन अलग-अलग सेशंस को बुक कर सकते हैं, जो की है एक सुबह में, एक दोपहर से लेकर सूरज डूबने तक का सेशन या फिर विजिटर्स चाहे तो एक पूरे दिन के लिए भी इसे बुक कर सकते हैं। एंट्री फीस सुबह के लिए 170 दिरहम है तो वहीं दोपहर के सेशन के लिए इसका दाम 200 दिरहम है। इस पूल के वेबसाइट पर सबसे महंगा सेशन 370 दिरहम के साथ, पूरे दिन वाला है । इस पूल के हर एक टिकट पर आपको एक सनबेड, एक वेलकम पैक और पूल के लाउंज तक एंट्री शामिल है। ये पूल डेक रोजाना सुबह 10 बजे से खुल जाता है। Aura स्काईपूल में अटैच्ड डाइनिंग लाउंज में अंतरराष्ट्रीय मेनू है जो की लाजवाब खाना प्रदान करता है। रूफटॉप पर टेबल बुक करने वाले लोगों को इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पूल में एक अच्छी झलक मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *