टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने ‘Unleashed’ event में कई नए डिवाइसेज से पर्दा उठाया है। इस इवेंट में एप्पल ने मोस्ट अवेटेड MacBook Pro और AirPods को लांच किया। ये AirPods थर्ड जनरेशन का है, तो वहीं MacBook Pro 14-इंच और 16-इंच वेरिएंट में नए M1 Pro और M1 Pro Max चिपसेट के साथ आए हैं। दोनों चिपसेट में 10-core CPU और 16-core (Pro) और 32-core GPU (Max) है।
इस नए MacBook Pro में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाते हैं। यह मैकबुक प्रो MagSafe, HDMI, थंडरबोल्ट 4 और नॉच के साथ आया है। यह नया मैकबुक प्रो मॉडल भारत में भी एप्पल इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है। भारत में 14 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,94,900 रुपये से शुरू होती है, जो स्टूडेंट्स के लिए 1,75,410 रुपये है। वहीं, 16 इंच वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये है, जो स्टूडेंट्स के लिए 2,15,910 रुपये है।
Apple AirPods 3 का डिजाइन AirPods Pro से काफी हद तक मिलता-जुलता है। ये AirPod, Spatial Audio के साथ आता है जो की थ्री- डायमेंशनल थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देगा। इसमें प्रेशर कंट्रोल के लिए फोर्स सेंसर सपोर्ट और वॉयस असिस्टेंट फीचर भी दिया गया है। इसकी बैटरी लाइफ 6 घंटे की है। थर्ड जेनरेशन वाले इस AirPods की कीमत भारत में 18,500 रुपये है।
