कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने अपने नए मंत्रिमंडल का ऐलान किया है। इसमें भारतीय मूल की कनाडाई राजनेता अनीता आनंद (Anita Anand) को कनाडा की नयी रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। 54 वर्षीय अनीता ने भारतीय मूल के हरजीत सज्जन (Harjit Sajjan) की जगह ली जो बहुत लंबे समय तक कनाडा के रक्षा मंत्री थे।

अनीता को ओकविले में लगभग 46 प्रतिशत वोट शेयर के साथ विजेता घोषित किया गया। ओटावा के रिड्यू हॉल (Rideau Hall) में एक समारोह में गवर्नर-जनरल मैरी मे साइमन (Mary May Simon) ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। जस्टिन ट्रूडो नए मंत्रिमंडल में 38 महिला सदस्यों के साथ जेंडर बैलेंस बनाए रखता है, जो पिछले मंत्रिमंडल से एक अधिक है।

अनीता आनंद से पहले, कनाडा की एकमात्र महिला रक्षा मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री किम कैंपबेल थीं। अनीता का जन्म नोवा स्कोटिया (Nova Scotia) के केंटविले में हुआ था। उसके माता-पिता दोनों चिकित्सक थें। उनके पिता तमिलनाडु से थें और उनकी मां पंजाब से थीं। अनीता की दो बहनें हैं- गीता आनंद, जो टोरंटो में एक रोजगार वकील हैं, और सोनिया आनंद, जो मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में एक मेडिकल डॉक्टर और रिसर्चर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *