Russia-Ukraine-War

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 16वां दिन हो गया है। रूसी सेना शुरू से यूक्रेन पर भारी रही है लेकिन फिर भी यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। और डट कर रूसी सेना का सामना कर रहा है। रूसी सेना राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है। और इस बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ कदम उठाते हुए रूसी शराब, सी फूड और हीरे के इंपोर्ट पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि ‘अमेरिका रूस के ट्रेड स्टेटस को कम करेगा और मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा हटाएगा।’ रूस के खिलाफ कदम उठाते हुए रूस की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए बाइडेन ने शुक्रवार को अमेरिकी संसद में रूस के साथ नॉर्मल ट्रे़ड सस्पेंड करने की भी मांग की। बाइ़डेन ने कहा- ‘पुतिन हमलावर हैं और अगर उन्होंने कैमिकल वेपन्स इस्तेमाल किए तो इसकी बहुत भारी कीमत उनको चुकानी होगी।’

आपको बता दें कि, यूक्रेन के खार्किव के ​​​​​गवर्नर ओले सिनेहुबोव ने रूसी सेना के ऊपर आरोप लगते हुए कहा कि, रूसी सेना ने खार्किव के एक शेल्टर होम पर हमला किया है। शेल्टर होम से 73 लोगों को निकाल लिया गया है। जबकि 330 लोग अब भी वहीं फंसे हुए हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *