earthquake

अफगानिस्तान (Afghanistan) के पक्तिका (Paktika) में आए भूकंप (Earthquake) में कुल 31 लोग घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान के स्थानीय मीडिया आउटलेट के अनुसार पूर्वी अफगानिस्तान क्षेत्र में 4:52 बजे (स्थानीय समयानुसार) पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि पूर्व में 4.3 तीव्रता के साथ पूर्वोत्तर में भूकंप की सूचना मिली थी। 4.7 तीव्रता के एक और भूकंप ने मंगलवार को भी 06:40:00 IST पर अफगानिस्तान को हिला दिया।

पक्तिका के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख, मुहम्मद अमीन हुजैफा ने कहा कि “सोमवार को आए भूकंप में 31 लोग घायल हो गए थे, जो बरमल, गियान और जीरोक जिलों में आए थे और दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा। घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है।”

इससे पहले, 22 जून को, राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.9-तीव्रता के भूकंप ने पक्तिका प्रांत के बरमल और गियान जिलों और खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले में 1,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। इसके अलावा, बरमल, ज्ञान और स्पेरा के छह सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से तीन में कम से कम 1,455 लोग घायल हुए, जिनमें से कई गंभीर रूप से प्रभावित हुए और 10,000 से ज्यादा घर तबाह हो गए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *