पटना सिटी के आलमगंज थाना छेत्र के पास महात्मा गाँधी सेतु पूल पर पिलर नंबर 43 के सामने एक बेलगाम ट्रक ने गर्ववती महिला के साथ उसकी 3 साल बच्ची को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही महिला के और उसकी बेटी के शरीर के टुकड़े हो गए। महिला का तो सर धर से अलग हो गया ,और बच्ची का शरीर बुरी तरह से वही सड़क पर बिखड़ गया।
खबर मिलते ही मौके पर आलमगंज थाना ,ट्रैफिक पुलिस के साथ पहुंच गया और मौके से भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। भीषण हादसे के कारन गाँधी सेतु पर लम्बा जाम लग गया है। बाइक चला रहे महिला के पति की भी हालत गंभीर है ,उसे तुरंत हाजीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया निवासी बबीता देवी के रूप में हो चुकी है।
बबीता देवी अपने पति राजेश राय के साथ बाइक से अपनी बेटी का इलाज कराने हाजीपुर से पटना जा रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पिलर नं.- 43 के पास सामने से आ रहे एक बेलगाम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बबीता और उसकी 3 साल की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह प्रेग्नेंट थी
पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गांधी सेतु पर परिचालन फिलहाल सामान्य हो गया है।
