accident

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में रविवार 5 जून को बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भारतीय नागरिकों की भी मौत हो गई है। इस बस दुर्घटना में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। जिसमें शामिल दो भारतीय नागरिक रिश्तेदार थे।

नेपाल के जनकपुर से भैरहवा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है जिसमें एक का नाम नंदेश्वर शर्मा और दूसरे का नाम अरविंद शर्मा बताया जा रहा है। दोनों का रिश्ता ससुर और दामाद का बताया जा रहा है। ससुर नंदेश्वर शर्मा सीतामढ़ी के सुरसंड के बिसपट्टी गांव के निवासी है। अरविंद शर्मा डुमरा के मथुरा गांव के रहने वाले थे।

आपको बता दें, दोनों ससुर दमाद की एक साथ हुई मौत से दोनों परिवार सदमे में है। दोनों के शव को अभी घर तक नहीं लाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई यह बस रूपंदेही जिला के बसंतपुर स्थित रोहिणी नदी के पुल से नीचे जा गिरी। बस में चालक सहित 33 यात्री सवार थे जिसमें से 9 लोगों की मृत्यु हो गई है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *