patna betiahpatna betiah

पटना से बेतिया जाना अब बेहद आसान हो जाएगा। जो सफर पहले चार से पांच घंटे था अब उसे केवल ढाई घंटे में तय किया जा सकता है। ऐसा इसलिए हो पाया है क्यूंकि केंद्र सरकार ने पटना से बेतिया के बीच फोर लेन सड़क को मंजूरी दे दी और उसका बनने का रास्ता भी साफ़ हो गया है। सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए फोर लेन सड़क को एनएच का दर्जा देते हुए एनएच 139 डब्ल्यू घोषित कर दिया है। सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है। 167 किमी लंबी इस सड़क के साथ ही पटना में जेपी सेतु के समानांतर फोर लेन पुल बनने का रास्ता भी साफ हो गया।

पहले यह सड़क पटना से अरेराज तक बननी थी, जिसे 25 किमी और बेतिया तक विस्तार दिया गया है। इस सड़क के बनने से पटना से बेतिया की दूरी 200 किमी कम हो जाएगी और मात्र ढाई घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा। पटना-बेतिया फोरलेन सड़क में सोनपुर बाईपास से माणिकपुर तक लगभग 40 किमी ग्रीनफील्ड यानी नई सड़क होगी। दो माह के अंदर टेंडर जारी होगा। तीन साल में बनने वाली इस सड़क के निर्माण पर 5300 करोड़ खर्च आएगा। इस सड़क के साथ ही जेपी सेतु के समानांतर चार लेन पुल बनने का भी रास्ता साफ हो गया। पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने इस पुल का डीपीआर बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *