Vaccination-bihar

बिहार ने कोरोना टीकाकरण ने देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ नए आयाम स्थापित किये है। बिहार ने कोरोना टीकाकरण के लिए कई महाअभियान के तहत राज्य के लोगों को टिका लगा कर वैक्सीनेट किया गया है। कल, 28 ऑक्टूबर को बिहार में महाअभियान के तहत रात 9 बजे तक 18 लाख 66 हजार लोगों को अधिक टीके की खुराक दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिलों में 14,765 केंद्रों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लोगों को टीके लगाए गए। कोविन पोर्टल के मुताबिक रात 9 बजे तक 18 लाख 66 हजार से अधिक लोगों को टीके की खुराकें दी गई। टीकाकरण महाअभियान के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विभागीय अधिकारी विभिन्न जिलों में इसकी जमीनी पड़ताल करते रहे।

टीकाकरण महाअभियान के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय नालंदा में रहे थे। बाकि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक, अपर कार्यपालक निदेशक, उप निदेशक अलग-अलग जिलों में उपस्थित रहे। इसी प्रकार, अन्य सभी अधिकारी अलग-अलग जिलों में टीकाकरण अभियान की निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *