ट्रेड डील या ट्रंप-डील?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कनाडा के साथ चल रही व्यापार बातचीत को अचानक रद्द कर दिया। कारण? कनाडा का एक 75 मिलियन डॉलर (लगभग 634 करोड़ रुपए) का विज्ञापन जिसमें ट्रम्प के टैरिफ को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की बातें दिखाई गई थीं। ट्रम्प ने इसे धोखाधड़ी वाला विज्ञापन करार दिया और सोशल मीडिया पर सीधे-सीधे कहा कि “रीगन को कनाडा ने फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया।”

विज्ञापन और ट्रंप की नाराज़गी

इस विवादित विज्ञापन में दिखाया गया था कि रीगन ट्रम्प के मेटल और ऑटो टैरिफ के कारण आम अमेरिकी जनता को होने वाले नुकसान पर बोल रहे हैं। ट्रम्प ने इसे रीगन के भाषण का तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया कहकर फर्जी बता दिया। और जाहिर है, 634 करोड़ रुपए का विज्ञापन देखकर कोई भी नाराज़ हो सकता है, लेकिन ट्रम्प ने इसे ट्रेड डील रद्द करने का बड़ा बहाना बना दिया।

कनाडा का जवाब , ट्रंप के नाम

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, “अगर ट्रेड बातचीत में प्रगति नहीं हुई, तो अमेरिका को हमारे बाजार में मनमाने प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यानी साफ शब्दों में कहें तो ‘ट्रम्प, हम तुम्हारे टैरिफ का हिसाब रखते हैं!

ट्रंप का कनाडा के लिए ट्रंप कार्ड

हालांकि, ट्रम्प का कनाडा के प्रति अजीब मजाकिया शौक भी सुर्खियों में है। उन्होंने कई बार कहा है कि “कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना दूँ।”कार्नी ने इसे प्यार से टाल दिया और ट्रंप की गाजा-इजराइल शांति योजना में मदद करने का वादा किया।

अमेरिका-कनाडा USMCA का व्यापार

अमेरिका और कनाडा एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं। हर रोज लगभग 15 हजार करोड़ रुपए के सामान और सेवाओं का आदान-प्रदान होता है। 2024 में उनका द्विपक्षीय व्यापार 79 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। USMCA समझौता 2020 में लागू हुआ, जो सामान के 81% आयात पर छूट देता है। ट्रंप के इस फैसले से इस अहम समझौते पर भी सवाल उठ सकते हैं।

ट्रंप का ट्रेड ड्रामा बना कनाडा के लिए उबलता पानी

कुल मिलाकर, ट्रंप का नाराज़ होना, कनाडा का जवाब और 634 करोड़ रुपए का विज्ञापन—यह सब मिलकर ट्रेड डील को नाटकीयता का नया रूप दे रहे हैं। एक तरफ़ अमेरिकी राष्ट्रपति गुस्से में, दूसरी तरफ़ कनाडा शांत और सटीक, और बीच में टैरिफ और 75 मिलियन डॉलर का विज्ञापन है। 634 करोड़ का विज्ञापन, रीगन का फर्जी वीडियो और ट्रंप का गुस्सा—यह पूरा मामला दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि राजनीति, प्रचार और अहंकार भी बड़े रोल में हैं। और इस ड्रामे के बीच, अमेरिका-कनाडा की ट्रेड डील फिलहाल ‘सस्पेंड’ मोड में है।