tiger-shroff

टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और शानदार डांस मूव्स के भी जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वर्कआउट के दौरान का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो शानदार किक मारते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो को टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता बैक-टू-बैक कई ताइक्वांडो किक मारते हुए दिख रहे हैं। इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, अगर किसी का दिन खराब है और उसे मानव पंचिंग बैग की जरूरत है। तो मेरे भाई नदीम से संपर्क करें। टाइगर श्रॉफ की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, टाइगर इन दिनों अपनी आगामी फि्लम हीरोपंती 2 को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ बबलू के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी फीमेल लीड भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ ही टाइगर और तारा सुतारिया के अलावा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

Join Telegram

Whatsapp