Mitti

देश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम खूब देखने को मिल रही है। जिससे भोजपुरी के यूनिक स्टार यश कुमार की फिल्म ‘मिट्टी’ भी अछूता नहीं रहा। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मिट्टी’ का फर्स्ट लुक 15 अगस्त के शुभ दिन आउट किया गया है। जिसमें तिरंगे का शेड्स भी देखने को मिला। इस बारे में फिल्म के निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय ने बताया कि हमारे देश की माटी बेहद उपजाउ है और इसका एक एक कण वीरों की खून से सींचा गया है। ऐसे में 15 अगस्त का दिन हमारे लिए खास था। इसलिए अपनी फिल्म ‘मिट्टी’ का फर्स्ट लुक हमने ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर आउट किया। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

निर्देशक चंदन कन्हैया ने बताया कि ‘मिट्टी’ एक शानदार कहानी वाली फिल्म है। इसमें यश कुमार लीड रोल में हैं। यह फिल्म देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली होगी। साथ ही इसमें देश की मिट्टी के साथ जुड़े हुए इमोशन को भी हमने दिखाने का प्रयास किया है। उम्मीद है दर्शकों को हमारा यह प्रयास पसंद आएगा। फिल्म में गीत – संगीत भी कर्णप्रिय हैं। संवाद दिल को छू लेने वाले हैं। यह एक बेस्ट कमर्शियल फिल्म होने वाली है, जो एक सकारात्मक संदेश के साथ बेहतरीन मनोरंजन दर्शकों के लिए होगी। इसलिए हम दर्शकों से आग्रह करेंगे कि फिल्म जब भी रिलीज हो आप जरूर देखें। इसका निर्माण भव्यता के साथ हुआ है।

आपको बता दें कि ब्लू कोरल्स इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म ‘मिट्टी’ के निर्माता अरविंद प्रकाश और प्रेम शंकर हैं। कान्सेप्ट डॉ बिन्दु सिन्हा का है। संगीत ओम झा और गीत डॉ कृष्णा शर्मा, विनय निर्मल, उमा लाल यादव और संतोष राजा का है। लेखक मनोज पांडेय हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन हैं। कार्यकारी निर्माता पंकज सिन्हा हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *