Will-Smith

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ (Will Smith) को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 (Oscar Awards 2022) में होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक (Chris Rock) को स्टेज पर थप्पड़ मारना महंगा पड़ा। स्मिथ को ऑस्कर और अन्य एकेडमी कार्यक्रमों से 10 साल के लिए बैन कर दिया गया है। यह फैसला एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा लिया गया है। हांलाकि, स्मिथ ने अपने इस व्यव्हार के लिए माफी भी मांगी थी और बाद में एकेडमी से इस्तीफा भी दे दिया था।

प्रेसिडेंट डेविड रुबिन (David Rubin) और सीईओ डॉन हडसन (Dawn Hudson) ने बयान में कहा, “आज, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के अलावा, ऑस्कर में विल स्मिथ के कार्यों का सबसे अच्छा जवाब देने के बारे में चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई। बोर्ड ने फैसला किया है, 8 अप्रैल, 2022 से 10 वर्षों की अवधि के लिए, श्री स्मिथ को अकादमी पुरस्कारों सहित, लेकिन सीमित नहीं, किसी भी अकादमी कार्यक्रम या कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से या आभासी रूप से भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

बता दें की, ऑस्कर में रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) की फिल्म ‘G.I. Jane’ को लेकर मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए कहा कि गंजी होने की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था। पत्नी का यूं मजाक बनना विल को पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में क्रिस को मुक्का मारकर अपनी नाराजगी भी जता दी।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *