रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ (Jayeshbhai Jordar) को लेकर पहले ही अपडेट दे दिया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज़ किया जायेगा। लेकिन इससे पहले, जयेशभाई (Ranveer Singh) ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को एक Special Letter एक साथ साथ एक साबुन भेजा गया है। जिसके बाद से अनुष्का और रणवीर के सालों पहले टूट चुकी रिलेशनशिप के किस्से उठने लगे हैं।
लेकिन आपको बता दें, अनुष्का और रणवीर के बीच ऐसी कोई बात नहीं है। रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का प्रमोशन करते हुए अनुष्का शर्मा को एक स्मेल-लेस्स साबुन और एक सीक्रेट लेटर भेजा है। जिसकी तस्वीर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम्म से शेयर भी की है। अनुष्का ने इंस्टा पर रणवीर द्वारा भेजे गए साबुन को पकड़ कर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, “गंधहीन साबुन और जयेशभाई के विशेष पत्र से उत्सुक – यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि कल क्या होगा।”
इसके बाद रणवीर सिंह द्वारा इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, “AYYYYY” साथ ही कुछ इमोजी भी। Ranveer Singh के अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरो पे है। फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ को यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोडूस किया गया है। बता दें कि इसी बैनर तले रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक साथ की पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ आई थी। और इसी फिल्म ने दोनों को बॉलीवुड में जोरदार ब्रेक दिया था।
