The Family Man 2The Family Man 2

इंतज़ार की घड़ी ख़त्म हो गयी हैं, द फैमिली मैन 2(The Family Man 2 ) का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है. ये पहली ही झलक काफी दमदार लग रही है. बता दें इस टीज़र में हर कोई ‘श्री’ का किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी(manoj bajpayee) को ढूंढ रहा है. चाहे वो उनके घरवाले हो या फिर स्पेशल एजेंसी ‘टास्क’ के उनके सहयोगी. टीज़र काफी धमाकेदार है. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आपको बता दें कुछ ही देर पहले मनोज वाजपेयी ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 

आपको बता दें सीरीज के टीजर में दिखाया जा रहा है कि तिवारी का परिवार और उनके कलीग्स उसे बहुत मिस कर रहे हैं, लेकिन वो कहीं गायब है. टीजर में भी मनोज बाजपेयी की एंट्री बहुत दमदार दिखाई गई है. टीजर वीडियो शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा, “आ रहा हूं भाई, रास्ते में हूं.” बता दें कि पहले सीजन में संयोगवश दिल्ली को प्रदूषण से तबाह करने वाले आतंकी तो मारे गए थे लेकिन तिवारी की टीम ने भी दो साथियों को खो दिया था.

वहीं इस टीज़र के रिलीज़ होने के साथ साथ ट्रेलर के रिलीज़ होने की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है. 19 जनवरी को ट्रेलर रिलीज़ होगा. और हो सकता है उसी दिन The Family Man 2 वेब सीरीज़ की रिलीज़ डेट भी रिवील कर दी जाए.