शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनके एक कॉन्टेस्ट के तहत लिया गया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर इस पावर कपल ने यॉर ड्रीम स्टोरी शेयर करने का एक कॉन्टेस्ट रखा था। वीडियो में राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी से पूछते कि तुम्हारा फेवरेट जॉनर कौन सा है. इस पर शिल्पा शेट्टी कुछ नहीं कहतीं हैं तो राज शरारती अंदाजा लगाते हुए खुद ही बोल पड़ते हैं- ‘फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे’… ये सुनते ही शिल्पा शेट्टी शर्म से लाल हो जाती हैं और जोरों से हंसने लगती हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि राज भी बाद में हंसते हुए कहते हैं- सॉरी यह हमारा बेडरूम सीक्रेट है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा अपने फैंस को पार्टनर के लिए एक नसीहत देते हुए लिखती हैं- ‘किसी ऐसे को ढूंढो जो आपको पागल बनाए और उसी वक्त आपको हंसाए भी… इसके जैसा’। वहीं शिल्पा के इस वीडियो को ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। हर कोई इन दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहा है।
आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं।

