ये-बंधन-है-प्यार-का

वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन (world wide film production) से बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘ये बंधन है प्यार का’ की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि यह एक सामाजिक प्रेम कहानी वाली फिल्म है। जिसमें नच बलिए फेम भोजपुरी के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। और इस फिल्म के निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के में शुरू हो गयी है।

फिल्म को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म ‘ये बंधन है प्यार का’ टाइटल ही बहुत कुछ कहने के लिए काफी है। एक अरसे बाद मुझे एक शानदार स्क्रिप्ट पर काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म की कहानी हर दर्शक को पसंद आने वाली है। हम फिल्म में अपना बेस्ट देंगे। विक्रांत ने कहा कि इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हो रहा है। फिल्म में सभी लोग बेहद प्रतिभाशाली हैं, तो उनके साथ काम करने में मजा भी खूब आ रहा है। फिल्म में मेरा किरदार बेहद खास है, जिसे अभी तो रिवील नहीं करूंगा। लेकिन इतना कह सकता हूं कि यह आपके दिल में उतर जाने वाली है।

वहीं, निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि ‘ये बंधन है प्यार का’ बड़ी बजट की फिल्म है। प्री प्रोडक्शन फेज में इस पर हमने बेहद मेहनत की, जिसके बाद अब हम फिल्म शूट कर रहे हैं। उम्मीद है हमारी मेहनत रंग लायेगी और यह भोजपुरी के दर्शकों का सबसे अच्छा मनोरंजन करेगी। लेकिन उसके लिए वक्त है। अभी हम फिल्म की शूट पर फोकस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘ये बंधन है प्यार का’ में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ साथ ऋषभ कश्यप,संचिता बनर्जी, यामिनी सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ऋतु पांडेय, अनूप अरोड़ा भी होंगे। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *