Vijay-Devarakonda

विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक सभी प्रोडूसर और डायरेक्टर के फेवरेट बन गए हैं। और साथ ही करोड़ों लड़कियां उनपर जान छिड़कती हैं। और इसी बीच धर्मा प्रोडक्शंस ने शनिवार, 2 जुलाई की सुबह विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद विजय की फीमेल फैंस की हालत ख़राब हो रही है। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ का एक नया पोस्टर जारी किया।

‘लाइगर’ के इस पोस्टर को विजय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया और लिखा, “एक फिल्म जिसने मेरा सब कुछ ले लिया। एक प्रदर्शन के रूप में मानसिक, शारीरिक रूप से मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका है। मैं तुम्हें सब कुछ देता हूँ! जल्द आ रहा है। #लाइगर।”

पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लाइगर’, विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड की पहली फिल्म है। और जारी नए पोस्टर में, विजय देवरकोंडा को एक बॉक्सिंग रिंग में खड़ा देखा जा सकता है, जो हाथ में गुलाब लिए हुए है, जिसे काफी रणनीतिक रूप से रखा गया है। पोस्टर पर लिखा है, “साला क्रॉसब्रीड” (Saala crossbreed)। इस पोस्टर को देख विजय की फीमेल फैंस की हालत इस लिए खराब हो रही है। क्योंकि इसमें उन्होंने कुछ नहीं पहना और हाथों में गुलाब लिए दिख रहे हैं।

करण जौहर के बैनर तले बन रही इस फिल्म के पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “Rose Rose ऐसे गिफ्ट नहीं मिलते।” बता दें कि इस पोस्टर के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा गयी है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर यह पोस्टर ट्रेंड कर रहा है। और इस पोस्टर को Aamir Khan की फिल्म ‘PK’ के पोस्टर से तुलना हो रही है। और इस पोस्टर को घंटे भर के अंदर मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *