urfi-javed

‘बिग बॉस ओटीटी’ से सोशल मिडिया पर अपने जलवे बिखेरने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। कभी अपने ड्रेसिंग को लेकर तो कभी ट्रोलर्स के कारण। एक बार फिर उर्फी (Urfi Javed) को ट्रोल करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भी तुरंत करारा जवाब देकर यूजर की बोलती बंद कर दी है।

दरअसल, एक यूजर ने ट्विटर पर उर्फी (Urfi Javed) की बिकिनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, कोई जावेद अख़्तर जी से पूछो ना #इस्लाम में ये नंगा पन #allow है कि नहीं..?

यूजर के इस ट्वीट को उर्फी ने रिट्वीट करते हुए लिखा :

A.मैं जावेद अख्तर की पोती नहीं हूं।

B.ये चॉइस मेरी अपनी है। यह मेरे दादा पर निर्भर नहीं चाहें वो जो भी हो।

C.इस्लाम में तो सोशल मीडिया पर होना भी अलाउड नहीं है, तो प्लीज अपनी आईडी तुरंत डिलीट करो।

D.मैं इस्लाम को फॉलो नहीं करती, लेकिन तुम करती हो।’

उर्फी (Urfi Javed) ने बहुत पहले ही यह साफ बता दिया था कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे पहले भी उर्फी (Urfi Javed) ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *