tiku-sheru

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, उनकी प्रॉडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ (Tiku Weds Sheru) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और अवनीत कौर (Avneet Kaur) लीड रोल में नजर आएंगे।

इस फिल्म का तीन पोस्टर रिलीज़ किया गया है। पहले पोस्टर में अवनीत को शरारा सेट पहने हुए दिखाया गया है, जिसे भारी गहनों के साथ जोड़ा गया है, जबकि नवाजुद्दीन को हरे रंग का कुर्ता पहने देखा जा सकता है, जिसके कंधे पर एक बिल्ली है। इसके साथ कैप्शन लिखा हुआ है, “आ रिया हूं और यह सच है।”

https://www.instagram.com/p/CWAGzCGqYJU/

दूसरे पोस्टर में अवनीत को टीकू के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया है। इसके साथ लिखा है, “चलो तो चाँद तक, नहीं तो शाम तक।”

https://www.instagram.com/p/CWAG8ZpKbbY/

तीसरे पोस्टर में नवाजुद्दीन नजर आ रहे हैं। उन्हें शेरू के रूप में इंट्रोड्यूस करते हुए कैप्शन में लिखा हुआ है, “हम जब मिलते हैं, तो दिल से मिलते हैं ,वरना ख़्वाबों में भी मुश्किल से मिलते हैं।”

https://www.instagram.com/p/CWAHCvdKxpn/

इसमें नवाजुद्दीन और अवनीत, अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन इस फिल्म में शिराज खान अफगानी उर्फ ​​शेरू की भूमिका निभायेंगे जबकि अवनीत कौर के करैक्टर का नाम तसलीम खान उर्फ ​​टीकू है। यह फिल्म पहले सिनेमाघर और फिर बाद में एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *