Bollywood Actor RajKummar Rao और Bhumi Pednekar स्टारर फिल्म ‘Badhai Do’ को ले कर दोनों एक्टर काफी उत्साहित है। इसी बीच फिल्म को ले कर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म ‘Badhai Do’ का रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गयी है। यह फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज़ होगी। यह फिल्म गणतंत्र दिवस पर थिएटर में रिलीज़ की जाएगी।
‘Badhai Do’ फिल्म के रिलीज़ डेट की घोसना करते हुए Rajkummar ने अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट पर लिखा कि “Theatre ready… Aap ready… Toh hum bhi ready…Republic Day weekend 2022 ko aa rahe hain hum aapse milne in cinemas to celebrate… So save the date!! And congratulations nahi #BadhaaiDo.” फिल्म के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी (Harshavardhan Kulkarni) ने इस फिल्म को ले कर कहा कि, “जब पारिवारिक मनोरंजन विशेष रूप से कॉमेडी फिल्मों की बात आती है, तो सिनेमा एक आदर्श मंच है क्योंकि इसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है।”
https://www.instagram.com/p/CVpGlqvtkVz/
आपको बता दें कि यह फिल्म कॉमेडी रोमांस पर बेस्ड होगी। दोनों एक्टर फिल्म में दिलचस्प किरदार को निभाते दिखेंगे। यह फिल्म इन दोनों एक्टर के साथ की पहली फिल्म है। इससे पहले इन दोनों ने अभी तक एक दूसरे के साथ ऑनस्क्रीन शेयर नहीं किया है। फिल्म में राजकुमार राव महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, वहीं एक्ट्रेस भूमि फिल्म में एक PT Teacher की भूमिका निभा रही हैं।
