जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और मिशेल मोरोन (Michele Morrone) का नया सॉन्ग ‘मुड़-मुड़ के’ (Mud Mud Ke) रिलीज हो गया है। मिशेल मोरोन ने भारत में “मुड़ मुड़ के” के साथ डेब्यू किया है। यह एक फुल ऑन पेप्पी पार्टी नंबर है जहां जैकलीन गैंगस्टर को पकड़ने में पुलिस की मदद करती है जो मिशेल द्वारा अभिनीत है।
‘365 डेज’ के बाद से लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गए मिशेल मोरोन ने अपने फैंस को वैलेंटाइन्स वीक का खास तौहफा दिया है। जैकलीन संग इनकी जोड़ी बहुत जम रही है। इस गाने के अंत में एक ट्विस्ट है जो दर्शकों के इंटरेस्ट को और बढ़ा रहा है। गाने को टोनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है।
जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर गाने के रिलीज की घोषणा की है और लिखती हैं, “फाइनली ये यहां है! मिशेल मोरोन के साथ #MudMudKe का ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो देसी म्यूजिक फेक्ट्री के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। क्रेजी वीडियो जल्दी से जल्दी देखें और कमेंट सेक्शन में मुझे बताएं कि आपको कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आया।”
