Breakup

अभी हाल ही में बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी हुई है जो अभी भी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड की गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, शेरशाह फिल्म की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने एक लंबे समय के बाद ब्रेकअप कर लिया है।

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी को एक साथ फिल्म शेरशाह में दर्शकों को देखने को मिली थी। इस जोड़ी को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे थे। इस फिल्म के बाद इन दोनों को अक्सर एक साथ कैप्चर भी किया जा रहा था। और उसी बीच यह खबरें उठने लगी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कभी भी हामी नहीं भरी गई।

लेकिन अब यह खबरें सामने आ रही है कि दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तू सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा था। दोनों ने काफी समय से एक दूसरे से मिलना बंद कर दिया था। और अब यह खबरें सामने आ रही है कि दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला करते हुए ब्रेकअप कर लिया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *