बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले इनकी शादी को लेकर यह खबर सामने आई की दोनों अपने फेवरेट जगह से डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। लेकिन फिर बाद में यह खबर गलत साबित हुई और रणबीर अपने घर की परंपरा के मुताबिक शादी करेंगे।
यानी जहां से उनके माता पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। जी हां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई (Mumbai) के चेम्बूर (Chembur) स्थित ‘RK House’ से शादी करेंगे।
शादी की खबर के बीच अब इन दोनों के बैचलर पार्टी के गेस्ट्स की लिस्ट सामने आ गयी है। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल और इसी महीने यानी अप्रैल के मध्य में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे।
Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर एक भव्य बैचलर पार्टी करने की तैयारी में हैं। जिसकी गेस्ट लिस्ट सामने आ गयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस लिस्ट में – अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी सहित उनके सभी करीबी दोस्त बैचलर पार्टी में शामिल होंगे। और साथ ही रणबीर और आलिया के करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया है कि 17 अप्रैल को शादी की तारीख तैय की गयी है।
अब दोनों के काम की बात करें, तो दोनों एक साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आयेंगे। जिसकी शूटिंग दोनों ने हाल ही में पूरी की है। इसके बाद रणबीर फिल्म ‘शमशेरा’ में भी नज़र आयेंगे जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। और वहीं आलिया शादी के बाद गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
