बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ (Gangubai Kathiawadi) का इंतज़ार फैंस को बेसब्री से था। कोरोना के प्रकोप के कारण इस फिल्म का रिलीज डेट बार-बार टल रही थी। अब काफी इंतज़ार के बाद इस फिल्म का नया रिलीज डेट सामने आया है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अब 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म निर्माता के बैनर भंसाली प्रोडक्शंस (Bhansali Productions)ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म के नई रिलीज डेट की घोषणा की। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, “25 फरवरी 2022 को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में गंगूबाई काठियावाड़ी के शासनकाल को देखें।” इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर अगले महीने 72वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।
इस फिल्म की शूटिंग 8 दिसंबर 2019 को शुरू हुई थी। गंगूबाई काठियावाड़ी प्रसिद्ध लेखक हुसैन जैदी की पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई (Mafia Queens of Mumbai) के एक चैप्टर से अडाप्टेड है। इस फिल्म में, आलिया भट्ट ने मुंबई के कमाठीपुरा में एक सेक्स वर्कर गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभाई है, जिसे कम उम्र में वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया था।
